PM Kisan 22th Kist Today Paisa Jari: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि DBT माध्यम से ट्रांसफर होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।
हाल ही में 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी की गई, जिसमें करीब 9 करोड़ किसानों को ₹2000-₹2000 की राशि मिली। अब किसानों की निगाहें 22वीं किस्त पर टिकी हैं। सरकार की तैयारी के अनुसार अगली किस्त भी समय पर जारी की जाएगी। यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 22वीं किस्त की राशि को लेकर नई जानकारी सामने आ चुकी है।
22वीं किस्त के ₹2000 आज से मिलना शुरू
21वीं किस्त जारी होने के बाद अब 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 22वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। होली से पहले लगभग सभी पंजीकृत लाभार्थियों के खाते में ₹2000 की राशि पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार चरणबद्ध तरीके से DBT के जरिए भुगतान कर रही है, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो।
वर्ष 2025 की सभी तीनों किस्तें समय पर भेजी जा चुकी हैं और अब 2026 की पहली किस्त के रूप में 22वीं राशि जारी की जा रही है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी और बैंक डिटेल्स सही रखी हैं, उनके खाते में पैसा प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है। इसलिए सभी लाभार्थी अपना स्टेटस जरूर जांच लें।
PM Kisan 22th Kist के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
- केवल छोटे और सीमांत किसान परिवार ही इस योजना के पात्र माने जाते हैं।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए।
- जिन परिवारों में कोई आयकर दाता है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- संस्थागत भूमि धारक, बड़े किसान या कॉर्पोरेट खेती करने वाले इस योजना के दायरे में नहीं आते।
- लाभार्थी का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें DBT सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
- आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी आपस में मेल खाती होनी चाहिए।
- ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, अन्यथा किस्त रोकी जा सकती है।
PM Kisan 22th Kist Payment Status Check कैसे करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करना बहुत आसान है और किसान यह काम घर बैठे अपने मोबाइल से करना है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। वेबसाइट के होमपेज पर Beneficiary Status या Know Your Status विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना है।
यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो Forgot Registration विकल्प पर क्लिक करना है और मोबाइल नंबर से उसे प्राप्त करना है। सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Get Data या Submit बटन पर क्लिक करना है। यदि मोबाइल नंबर लिंक है तो OTP प्राप्त होगा, उसे दर्ज करना है और आगे बढ़ना है। स्क्रीन पर तुरंत आपकी 22वीं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसमें पेमेंट जारी हुआ है या प्रक्रिया में है यह देखना है। इस तरह कुछ ही मिनट में स्टेटस चेक करना है।
22वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर 22वीं किस्त की राशि अभी तक खाते में नहीं पहुंची है तो सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करना है। यदि Payment Failed या FTO Pending जैसी स्थिति दिख रही है तो समझना है कि दस्तावेजों में कोई कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी अपडेट करना है। बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, इसकी जांच करना है।
भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि है तो संबंधित अधिकारी से सुधार कराना है। यदि सभी जानकारी सही होने के बावजूद पैसा नहीं आया है तो PM-KISAN Toll Free 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क करना है। अतिरिक्त हेल्पलाइन 011-23381092 और किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर भी सहायता लेना है। सही जानकारी और पूरी प्रक्रिया के साथ हर पात्र किसान को उसकी राशि मिलना सुनिश्चित है।